फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 डिग्री पहुंचा तापमान, झुलसते रहे लोग

विज्ञापन
शामली गर्मी में स्कूटी पर जाती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को दिन में धूप के चलते अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं करीब 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाएं दिनभर तन को झुलसाती रही।
विज्ञापन

गर्मी के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। सुबह से ही धूप के चलते लोगों को परेशानी होने लगती है। शुक्रवार को सुबह से ही तापमान बढ़ना शुरू हो गया था। दोपहर तक तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। घर से बाहर निकले लोगों को तेज धूप के साथ ही गर्म हवाएं परेशान करती रही। दिनभर लोग गर्मी से राहत पाने की जुगत में रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। शाम को भी लोगों को गर्मी से राहत का इंतजार रहा। स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए गर्मी परेशानी का सबब बनी हुई है। नए सत्र में स्कूलों का संचालन हो रहा है। अधिकांश स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित हो रहे हैं। ऐसे में जब स्कूलों की छुट्टी होती है तो तापमान चरम पर होता है। इस दौरान बच्चों का गर्मी से बचाना परिजन के लिए मुश्किल होता है।
रविवार से बदल सकता है मौसम
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि शनिवार को तामपान स्थिर रहने की संभावना है। रविवार से मौसम बदल सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें