फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सभासद के पुत्र की हत्या में पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। थाने से चंद कदम दूर नगर पंचायत के पूर्व सभासद के पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला ताड़वाला निवासी पूर्व सभासद दिलदार सैनी के पुत्र 25 वर्षीय विकास को बुधवार रात थाने के पास घर के बाहर सिर में गोली मार दी गई थी। उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि सट्टे के कारोबार की मुखबिरी के शक में विकास की हत्या की गई है। दिलदार सैनी के चचेरे भाई रामकुमार ने हरिओम कश्यप पुत्र कैलाशी और सुनील उर्फ पैठा पुत्र धर्मपाल निवासी मोहल्ला ताड़वाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगले दिन मृतक के पिता ने दो और आरोपियों के नाम पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताए थे। जिन्हें पुलिस ने जांच में शामिल करने की बात कही थी। एसएसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि आरोपियों की तलाश में कई टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें