फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले का तापमान 41 डिग्री पर पहुंचा

विज्ञापन
शामली में  झिंझाना रोड पर धूप से बचने के लिए दुपट्टा  ओढ़ ​कर जाती छात्रांए । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के कारण भीषण गर्मी में लोग बेहाल रहे। दोपहर में गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले, जिस कारण सड़कें व बाजार सूने पड़े रहे।
जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। रविवार को तापमान पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। सोमवार को सुबह से तेज धूप निकली। गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर में चिलचिलाती धूप के कारण भीषण गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ा। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में दुबके रहे। पंखे व कूलर से भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। गर्म हवा चलने से लोग बिलबिला गए।
विज्ञापन

दोपहर में लोगों के घरों में न रहने के कारण सड़के व बाजार में सूने पड़े रहे। लोग दुपहिया वाहनों पर मुंह व सिर पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए दिखाई दिए। महिलाएं व युवतियां छाता लगाकर जाते हुए नजर आईं। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखें तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होकर 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें