फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टीम ने ध्वस्त किया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा मकान, एक युवक की हालत बिगड़ी

Wed, 05 Apr 2023 06:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

Shamli News : तहसील की टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा मकान ध्वस्त कर दिया। इस दौरान एक युवक की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
मकान ध्वस्त किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में चौसाना क्षेत्र के टोडा गांव में तहसील की टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान ध्वस्त करा दिया। इस दौरान एक युवक की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिलाओं ने नायब तहसीलदार पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


टोडा गांव में अनारकली पत्नी मुकेश के मकान का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कराया जा रहा था। मकान पर लिंटर डालने की तैयारी की जा रही थी। बुधवार को नायब तहसीलदार के साथ में तहसील की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से निर्माण ध्वस्त करा दिया। 

यह भी पढ़ें: Umesh Pal Hatyakand: धीरे-धीरे खुल रहीं परतें, अतीक के बहनोई अखलाक को लेकर सामने आया ये बड़ा राज
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने विरोध भी किया, लेकिन तहसील की टीम ने उनकी एक नहीं सुनी। मकान के ध्वस्तीकरण के दौरान अनारकली के पुत्र नीरपाल की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Murder Case: पूर्व पार्षद को रिमांड पर लेकर दोहराया क्राइम सीन, पर नहीं मिला शव, वारदात से कांप उठा था शहर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें