फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: राधा-कृष्ण की झांकी धूमधाम से निकाली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव हथछोया में जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्राचीन शिव मंदिर से राधा-कृष्ण की झांकी का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन प्राचीन शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र ने फीता काटकर किया। डीजे एवं तिरंगा यात्रा के साथ गांव के मुख्य मार्गों से होते हैं पुन: प्राचीन शिव मंदिर में झांकी का समापन किया गया।
विज्ञापन

राधा कृष्ण की झांकी हर वर्ष की भांति बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। राधा कृष्ण की झांकी का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल मालाओं, फल मिष्ठान का भोग लगाकर पूजा अर्चना कर अपने घर की सुख शांति के लिए मनोकामना की। राधा कृष्ण की झांकी डीजे के साथ राधा कृष्ण बने कलाकार ने नृत्य कर सबका मन मोह लिया। वहीं राधा कृष्ण की झांकी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान उमेश कुमार लाला, परविंद लाला, ऋषि पाल कश्यप, सेठपाल भगत, नीरज लाला, सोमपाल कश्यप चौकीदार, ऋषिपाल कश्यप, कंवरपाल उपाध्याय, सतवीर, सरवन शर्मा, कल्लू, अमित तोमर, सुनील कुमार लाला आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें