फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: थानाभवन से लेकर मुजफ्फरनगर सीमा तक डीपीआर बनाने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लंबी प्रतीक्षा के बाद थानाभवन से लेकर मुजफ्फरनगर जिले की सीमा तक सड़क चौड़ीकरण और हाईवे निर्माण की मंजूरी नहीं मिली, किंतु केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के अथक प्रयास से गत छह माह पूर्व मुजफ्फरनगर से लेकर शामली जिले की सीमा तक 19.12 किमी लंबाई सड़क के दस मीटर सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली। शासन से धनराशि अवमुक्त न होेने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। प्रदेश के लोक निर्माण के मंत्री जतिन प्रसाद से मिलकर झिंझाना-ऊन, थानाभवन और मुजफ्फरनगर मार्ग के चौड़ीकरण किए जाने की मांग की है। मंत्री लोक निर्माण विभाग से थानाभवन से मुजफ्फरनगर जिले की सीमा तक डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तत्कालीन प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कैराना से लेकर झिंझाना और झिंझांना से लेकर ऊन, थानाभवन तक सात मीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति कराई थी। मगर कैराना से लेकर झिंझाना तक 12 किमी सड़क का निर्माण को दो साल हो चुके हैं। ऊन से लेकर थानाभवन सात मीटर सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटका है। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर सीमा से लेकर शामली जिले की सीमा तक 19.12 किमी दस मीटर सड़क की चाैड़ाई के लिए 51.40 कराेड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान 19.12 किमी लंबाई सड़क का शिलान्यास गत 29 जून को कर चुके हैं। धनराशि अवमुक्त न होने से अभी तक सड़क का निर्माण छह माह बाद शुरू नहीं हो पाया है। दूसरी ओर प्रदेश के पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री जतिन प्रसाद से मिलकर थानाभवन से मुजफ्फरनगर जिले की सीमा तक मार्ग का दस मीटर चौड़ीकरण करने की स्वीकृति दिए जाने और इस मार्ग को राज राज्य मार्ग घाेषित करने और चौड़ीकरण करने के साथ-साथ जलालाबाद से गंगोह, शामली गढ़ीपुख्ता ऊन मार्ग का नवीनीकरण करने की मांग उठाई है। पूर्व मंत्री सुरेश राणा के मुताबिक उनकी मांग पर लोक निर्माण विभाग के मंत्री जतिन प्रसाद ने लखनऊ में मिलकर सभी सड़कों की स्वीकृति के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शामली जिले के लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सनत गुप्त ऋषि ने बताया कि नई सड़कों के चौड़ीकरण और डीपीआर तैयार करने के शासन से फिलहाल कोई आदेश अभी तक नहीं प्राप्त हुआ है।
-

शुक्रतीर्थ से झिंझाना तक नए हाईवे को नहीं मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी-
शामली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सात साल पहले मुजफ्फनगर आगमन पर तत्कालीन गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने मुजफ्फरनगर जिले के शुक्रतीर्थ से लेकर मुजफ्फरनगर, चरथावल, थानाभवन, ऊन और झिझाना तक इस मार्ग का चौड़ीकरण करके हाईवे निर्माण की स्वीकृति दिए जाने की मांग की थी, किंतु शुक्रतीर्थ, मुजफ्फरनगर, चरथावल, थानाभवन, झिंझाना तक नए हाईवे के निर्माण की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। बाद में केद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नई हाईवे को स्वीकृति नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें