फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप नहीं निकली, बर्फीली हवा से ठिठुरे लोग

विज्ञापन
शामली सर्दी में बच्चों को लेकर खड़ी महिला। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
धूप नहीं निकली, बर्फीली हवा से ठिठुरे लोग
विज्ञापन

शामली। पिछले 9 दिन से सर्द मौसम से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। बृहस्पतिवार को भी पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। धूप न निकलने से आम नागरिक सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। करीब 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने से लोग कांप उठे। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान स्थिर रहा। रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही ने बताया कि अगले दो दिन मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में रोडवेज की 30 प्रतिशत आय हुई प्रभावित
शामली यूपी रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान का कहना है कि खराब मौसम के चलते एक सप्ताह में रोडवेज की आय तीस प्रतिशत तक प्रभावित हुई। साफ मौसम में शामली डिपो की यूपी रोडवेज की बसों की आय औसतन 3.40 लाख प्रतिदिन रहती है। जो अब 2.50 लाख से 2.60 लाख प्रतिदिन पर सिमट गई है। एक सप्ताह में बरसात और कड़ाकेदार सर्दी के चलते सवारियां कम निकल पा रही हैं।

सर्दी में स्कूटी पर गुजरती युवती।- फोटो : SHAMLI

शामली सर्दी में स्कूटी पर जाती महिला व युवती।- फोटो : SHAMLI

शामली सर्दी में गुजरती युवतियां।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें