फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल, कबड्डी में मंगलपुर की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल, कबड्डी में मंगलपुर की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

शामली। सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव मंगलपुर में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर आयोजित सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व तहसील प्रचारक बुद्ध सिंह, संजय कुमार, अशोक कुमार और कवल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य किया। प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में वॉलीबाल प्रतियोगिता में मंगलपुर की टीम विजेता रही। क्रिकेट में अकबरपुर सुन्हेटी की टीम और कबड्डी में मंगलपुर की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर की रेस में प्रथम स्थान विक्रम, द्वितीय स्थान कुलदीप व तृतीय स्थान आकाश ने प्राप्त किया। 200 मीटर की रेस में प्रथम स्थान पर मुस्कान, द्वितीय सिया व तृतीय स्थान पर कोमल रहीं। एक किलोमीटर की रेस में प्रथम स्थान कार्तिक, द्वितीय स्थान कमल व तृतीय स्थान पर सावन रहे। इस अवसर पर सूर्या फाउंडेशन के सदस्य कवल कुमार ने बताया कि खेल कई नियमों और परंपराओं से संचालित होने वाली प्रतियोगी गतिविधि है। इससे प्रतियोगी की शारीरिक क्षमता का पता चलता है। खेल एक संगठित, प्रतिस्पर्धात्मक और प्रशिक्षित शारीरिक गतिविधि होती है। इस अवसर पर सूर्या फाउंडेशन के शिक्षक शशिकांत, अरविंद कुमार, संजीव, सचिन ,अशोक कुमार और संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें