फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र से मारपीट, तमंचा दिखाकर बाइक पर बैठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला दयानंद नगर में ट्यूशन से घर लौट रहे छात्र के साथ बाइक सवार दो युवकों ने मारपीट की और तमंचे के बल पर उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। रास्ते में परिचित ने देखकर शोर मचाया तो लोगों ने उन्हें घेरकर छात्र को छुड़ाया। इस दौरान एक युवक को तमंचे समेत लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बड़ीआल निवासी अमित गिरी ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र हर्ष रोजाना शाम चार बजे से शाम पांच बजे तक दयानंद नगर में टयूशन पढ़ने जाता है। मंगलवार शाम को वह ट्यूशन के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि दो युवकों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की और तमंचे दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर बाइक पर जबरन बैठाकर मंडी गांधीगंज ले गए। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक परिचित ने उनके बेटे केे पहचान लिया और बीच बचाव करने लगा तो आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई की। इसके बाद शोर शराबा होने पर लोगों ने आरोपियों को घेर लिया। इस दौरान एक युवक को तमंचे समेत दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित ने अपने बेटे की जान का खतरा बताते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें