शामली। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने चैंबर बंद करके हड़ताल की और नगर के सुभाष चौक पर धरना दिया।
बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में स्थित चैंबर बंद रखे और सरकारी कार्यों से विरत रहे। हड़ताल के कारण लोगों के कचहरी में जरूरी काम नहीं हो सके। कलक्ट्रेट पहुंचकर अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम ओपी वर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें पश्चिमी उत्तरप्रदेश में हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना की मांग की।
नगर के सुभाषचौक पर जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित धरने को कैराना सांसद हुकुम सिंह, भाजपा विधायक सुरेश राणा ने फोन से समर्थन दिया है। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना से सस्ता सुलभ न्याय मिलेगा।
पश्चिमी उत्तरप्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, रालोद नेता सुनील मलिक, आशुतोष पंवार, बाबूराम पंवार, शामली ब्लाक प्रमुख पति जयदेव मलिक, चौधरी कुलदीप सिंह बनत प. उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष डॉ. विपिन कौशिक बत्तीसा खाप चौधरी पुत्र अजय कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य मौ. जाहिद, गोहरनी प्रधान विपिन राणा, टैक्स बार एसोसिएशन के महासचिव जिनेंद्र जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश शर्मा, संजय शर्मा, चंद्रभान सिंह सतेंद्र धिरयान, मुकेश, विरेंद्र कुमार, केडी शर्मा जगत प्रसाद कौशिक, प्रवीण कुमार गर्ग, मणिकांत मनोज जागिड़ भोपाल सिंह, संजीव कुमार गर्ग, धीरेंद्र कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता विजेंद्र कुमार ने संचालन जसपाल राणा द्वारा किया।