कांधला । नवनिर्मित वेदियों और जिनबिंबों की प्रतिष्ठा और मार्च में होने वाले जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए भूमि पूजन कर नींव रखी।
कस्बा कांधला के श्री रामलीला मंडप रजिस्टर्ड पंचवटी मैदान में दिल्ली से पधारे प्रतिष्ठाचार्य पंडित अशोक जैन शास्त्री ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन कराया। इससे पूर्व श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण से बैंड बाजों के साथ ईशान इंद्र विशाल जैन व वंदना जैन के द्वारा केसरिया ध्वज लेकर शोभायात्रा के रुप में रामलीला ग्रांउड में पहुंचे।
प्रवीण जैन ने बताया कि दो से सात मार्च तक नगर में 1008 श्रीमज्जिनेंद्र आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक के साथ साथ नवनिर्मित वेदियों व जिनबिंबों की प्रतिष्ठा के साथ साथ विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा।
नत्थूमल, दीपक, मनोज, कुलदीप, नंद कुमार, प्रवीण जैन, गुणपाल जैन, सुरेंद्र जैन, हंस कुमार जैन, कवरसैन, अनिल, कालूराम, आनंद, विनीत, राजेश, अभिषेक जैन, राजेश जैन, रविंद्र जैन आदि मौजूद रहे।