फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारों से निकली चिंगारी ने फूंक दिया 65 बीघा गन्ना

Sun, 27 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
fire - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊन। विद्युत निगम की लापरवाही और लाइनों की जर्जर हालत के चलते अलग-अलग जगह पर किसानों की लगभग 65 बीघा गन्ने की फसल जल हो गई।
विज्ञापन

दो दिन से तेज हवा चल रही है, जिसके कारण आम जन का जीना मुहाल हो गया।

वहीं जगह-जगह पर विद्युत लाइनों के ढीले होने और जर्जर हालत के चलते लाईनों में फाल्ट होने के कारण ऊन क्षेत्र के गांव भमेडी शाहपुर, और ढिढ़ाली में गन्ने की फसलों में आग लग गई। ऊन निवासी विनय पुत्र महेंद्र की 35 बीघा, रामकिशन की छह बीघा, मांगेराम की दो बीघा, सहेंद्र की चार बीघा तथा भमेड़ी शाहपुर निवासी बेगराज पुत्र अजब सिंह की 12 बीघे, और ढिंढाली निवासी अमनपाल व पदम सिंह की छह बीघे गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। 
विज्ञापन


किसानों ने आरोप है कि जर्जर लाइनों के संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। घटना के बाद से किसान अपनी फसल को लेकर दुखी है। किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ ऊन चौकी पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें