फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डेढ़ घंटे तक गूंजती रही गोलियों की आवाज, बिटौड़े की आड़ से फायरिंग करते रहे शूटर

Tue, 01 Sep 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
एनकाउंटर के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ , सवाद
विज्ञापन
शामली। कैराना रोड पर सोमवार तड़के शुरू हुई पुलिस और अंकित बालियान हत्याकांड के शूटरों की मुठभेड़ करीब डेढ़ घंटे तक चली। श्री श्याम इंडेन सेवा गैस गोदाम के पास कच्चे रास्ते पर पुलिस की घेराबंदी के बीच दोनों शूटर बिटौड़े की आड़ में छिपे और पुलिस टीम पर फायरिंग करते रहे। गोलियों की आवाज के बीच पुलिस टीम आगे बढ़ती रही और आखिरकार दोनों शूटरों को जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार मुठभेड़ सुबह 4:47 बजे शुरू होकर 6:04 बजे तक चली। शुरुआत झिंझाना पुलिस की चेकिंग के दौरान हुई। बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया तो पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। दोनों बाइक लेकर मन्ना माजरा की ओर भागे। पुलिस ने पीछा किया तो मन्ना माजरा चौराहे के पास भी बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। गोली सरकारी बोलेरो के आगे के शीशे में लगी और शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
इसके बाद पुलिस ने दोनों को घेरने के लिए कैराना रोड की ओर मोर्चा संभाल लिया। श्री श्याम इंडेन सेवा गैस गोदाम के पास बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई तो दोनों बिटौड़े की आड़ में छिप गए। एसपी ने कई बार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने जवाब में फायरिंग जारी रखी।
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने के बाद नीचे गिर गए और उनकी तरफ से फायरिंग बंद हो गई। पुलिस टीम जब उनके पास पहुंची तो दोनों घायल हालत में पड़े थे। उनकी पहचान सुमित पुत्र धर्मपाल निवासी सोनीपत और मोहित उर्फ पंडित पुत्र महेश शर्मा निवासी सोनीपत के रूप में हुई। दोनों अंकित बालियान हत्याकांड में 50-50 हजार रुपये के इनामी आरोपी थे। पुलिस उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
तीन पिस्टल, कारतूस और बैग बरामद
मुठभेड़ स्थल से मोहित के पास से दो 30 बोर की पिस्टल और सुमित के पास से एक 32 बोर की पिस्टल बरामद की गई। बड़ी संख्या में कारतूस और खोखे मिले। एक पिस्टल पर ‘बरेटा 765 वीटी’ और ‘मेड इन इटली’ लिखा होने का उल्लेख एफआईआर में किया गया है।
फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक ने भी खोला राज
मुठभेड़ स्थल से बरामद र बाइक पर यूपी 17 एन 9660 की नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने नंबर की जांच की तो वह बाइक के बजाय मारुति ऑल्टो कार के नाम पंजीकृत मिला। बाइक के इंजन और चेसिस नंबर भी खुर्द-बुर्द मिले। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एनकाउंटर के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ , सवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें