फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने किया परेशान, आज और चढ़ेगा पारा

विज्ञापन
शामली में गर्मी में कपड़ा लपेट कर जाती युवतियां। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी से लोग बेहाल दिखाई दिए। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसर गया। जरूरी कार्यों से ही लोग घरों से निकलें।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों का बुरा हाल है। बृहस्पतिवार सुबह से ही उमस ने परेशान कर दिया। दोपहर में सूरज की किरणें झुलसाने लगी। लोग घरों से खुद को कपड़ों से अच्छी तरह ढककर ही बाहर निकले। पंखे और कूलर भी गर्मी से निजात नहीं दिला सके। आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक परेशान करेगी। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें