फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश को नहीं झेल पाईं जिले की सड़कें

विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील शामली-कैराना रोड। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
- कमजोर सड़कों की बिगड़ी सूरत, बन गए गहरे गड्ढे, दुर्घटना होने का बढ़ा खतरा
विज्ञापन

- गड्ढों और जलभराव से वाहन चालक और राहगीरों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। लगातार हुई तेज बारिश को जिले की सड़कें झेल नहीं पाई। जगह-जगह पर सड़कें टूट गई और गहरे गड्ढे बन गए, जिनसे दुर्घटनाओं के होने का खतरा बढ़ गया है। इन बदहाल मार्गों पर राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई दुपहिया वाहन इन गड्ढों में गिरकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बारिश थमने के बाद शहर की सड़कों का हाल जाना।
---
पानीपत-खटीमा हाईवे
शहर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर शिव मंदिर गुलजारी वाला के निकट बारिश थमने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जलभराव होने से आवागमन में परेशानी हुई। यहां पर कदम-कदम पर गहरे गड्ढे बन गए। कई दुपहिया वाहन गड्ढों में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त होने से बचे। वहां से पैदल और दुपहिया वाहनों पर जाने वाले लोगों के कपड़ों पर गंदे पानी के छींटे पड़ने से परेशानी उठानी पड़ी। विजय चौक पर भी पुलिया के निकट सड़क क्षतिग्रस्त होने से गड्ढे बन गए।
विज्ञापन

------
कुड़ाना मोड़ पर बना गहरा गड्ढा
शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित कुड़ाना मोड़ पर बीच में ही गहरा गड्ढा बन गया। यह गड्ढा दूर से दिखाई न देने के कारण अक्सर बाइक और गाड़ियां इसमें गिर रहे थे। इससे दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।
----
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे हुआ बदहाल
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अजंता चौक के निकट कई गड्ढे बने हुए मिले। इसके अलावा इसी मार्ग पर आगे चलकर भी जगह-जगह गड्ढे बनने से यह मार्ग बदहाल हो गया। इस पर आवागमन में वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
---
मेरठ-करनाल हाईवे की बिगड़ी सूरत
शहर से होकर जाने वाले मेरठ-करनाल हाईवे की बारिश ने सूरत बिगाड़ दी। रेलवे फाटक से आगे मेरठ रोड पर गहरे गड्ढे बने हुए मिले। गड्ढों की वजह से हाईवे की शक्ल देहात के मार्ग की तरह की बनी हुई है।
विज्ञापन

-------
सवालों के घेरे में सड़क की गुणवत्ता
बारिश के बाद जिस तरह से सड़कों में गड्ढे बने हैं, उससे उसकी गुणवत्ता पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। करीब 10 दिन पहले हुई बारिश में भी सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे, जिनका पैचवर्क कर भर दिया था, लेकिन इस बारिश में फिर से सड़क उधड़ गई। कई स्थानों पर बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था न होने की वजह से सड़क टूटती रहती है।

शामली रोडवेज बस अड्डे के पास गड्ढा।- फोटो : SHAMLI

शामली-कैराना रोड पर बना गड्ढे।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें