फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी का रास्ता पढ़ाई से निकलेगा

विज्ञापन
ऊन विकास खंड कार्यालय में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिश? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कामयाबी का रास्ता पढ़ाई से निकलेगा
विज्ञापन

शामली। ऊन ब्लाक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की ओर जागरूकता चौपाल लगाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियवंदा तोमर ने कहा कि महिलाएं बेटियों को जरूर शिक्षित करें। कामयाबी का रास्ता पढ़ाई से निकलेगा। अच्छी शिक्षा समाज बदलने की ताकत रखती है।
बुधवार को ऊन ब्लाक में कार्यशाला का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के रूप में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्कूली छात्राओं कामयाबी के रास्ते पर चलना है। समाज को बदलने के लिए शिक्षा के लिए संघर्ष करना होगा। बिना संघर्ष के कामयाबी हासिल नहीं होगी। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं द्वारा नारी शक्ति पर किए गए कार्यक्रमों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वयं सहायता समूह की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किए जा रहे आजीविका के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। मौके पर डीसी एनआरएलएम शैलेन व्यास, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, बीएसए गीता वर्मा, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रसून राय, महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी मौजूद रहे। संचालन परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने किया।

ऊन विकास खंड कार्यालय में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिश?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें