फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शासन का आदेश भूले जिम्मेदार बिना हेलमेट डाला जा रहा पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। बिना हेलमेट लगाए बाइक चालकों को पेट्रोल न देने का आदेश हवा-हवाई साबित हो रहा है। 26 जनवरी से पूरी तरह नियम को लागू करने की बात कही जा रही थी, लेकिन प्रशासन ऐसा नहीं करा सका। रविवार को भी शासन के आदेश की खूब धज्जियां उड़ीं। बिना हेलमेट के ही वाहन चालक पेट्रोल डलवाते दिखे। वहीं पेट्रोल पंप संचालक ने भी इसका पालन नहीं कराया।
15 जनवरी को मुख्यमंत्री का आदेश आया था कि अब किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल तभी दिया जाएगा, जब हेलमेट लगाया होगा। सड़क हादसों में तेजी से होती वृद्धि को रोकने के लिए शासन ने इस आदेश को जारी किया था। साथ ही नियम 26 जनवरी से पूरी तरह लागू करने के लिए कहा था, मगर एक सप्ताह बाद भी कुछ पेट्रोल पंपों पर आदेश का पालन होता नहीं दिखा।
विज्ञापन

रविवार को कुछ पेट्रोल पंपों की पड़ताल की गई, जिसमें गुरुद्वारे के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर वाहन चालक बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवाते नजर आए, कर्मचारी ने बाइक सवार से पूछा तक नहीं कि हेलमेट कहां है।
विज्ञापन

वहीं धीमानपुरा फाटक के पास स्थित पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों को कर्मचारी ने बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना तो किया, लेकिन वाहन चालक ने वहीं खड़े दूसरे वाहन चालक से हेलमेट मांगकर तेल डलवा लिया। कुड़ाना रोड स्थित पेट्रोल पंप पर भी बिना किसी रोक टोक के वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा है। अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें