फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 28 फरवरी तक चालू होगा कंडेला-टपराना बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले कंडेला-टपराना बाईपास के इसी महीने 28 फरवरी तक चालू होने की उम्मीद है। इस बाईपास के चालू होने से शामली शहर को रिंग रोड मिल जाएगा।
हरियाणा, पंजाब से आने वाले भारी वाहन शामली शहर से बाहर उत्तराखंड, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर को आ सकेंगे। इससे शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ने वाला कंडेला-टपराना बाईपास का निर्माण कार्य गत 16 फरवरी 2022 से हिसार की कंपनी कर रही है।
निर्माण एजेंसी को बाईपास का निर्माण कार्य करने का कार्य 31 मई 2024 तक पूरा करना था। पिछले साल कंडेला में उपरिगामी पुल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का डेढ़ माह तक आंदोलन चलने से बाईपास और उपरिगामी पुलों का निर्माण कार्य प्रभावित हो गया था। बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई की ओेर से निर्माण कार्य पूरा करने का समय 31 दिसंबर तक दिया गया।
सर्दी और खराब मौसम के चलते डेढ़ माह तक पानीप-खटीमा हाईवे का कार्य प्रभावित रहा। जनवरी के अंतिम सप्ताह में मौसम में सुधार आने के बाद निर्माण एजेंसी ने बाईपास का अधूरा कार्य शुरू किया था। निर्माण एजेंसी की ओर से बाईपास के सभी पांच उपरिगामी पुलों को जोड़ने के लिए सर्विस लेन का कार्य पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर घनश्याम सिंह ने बताया कि टपराना गोल चक्कर के पास मेरठ-करनाल रोड पर दो सौ मीटर हाईवे को काले करने और कंडेला में उपरिगामी पुल की 1100 मीटर सर्विस लेन को काले करने का कार्य अधूरा है। इस कार्य को फरवरी माह में पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें