फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमड़े से बनी वस्तुओं के त्याग का संकल्प

Sat, 05 Sep 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। आल इंडिया श्वेताम्बर जैन स्थानकवासी संस्था तथा नव जीवन सेवा संस्था की ओर से संयुक्त रूप से बेटी बटाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रात में कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने चमड़े से बनी वस्तुओं के त्याग का संकल्प लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार श्री आल इंडिया श्वेताम्बर जैन स्थानकवासी संस्था व नव जीवन सेवा संस्था के द्वारा संयुक्त रूप से बेटी बटाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बागपत के गौरीपुर से एक जागृति रैली का आयोजन किया। रैली ने बागपत से कस्बे के बीच पड़ने वाले सभी गांवों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का आह्वान किया।

 रैली सरूरपुर कलां, बड़ौत, बावली, बिराल, रमाला, ककड़ीपुर, एलम में होते हुए कांधला नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए रैली नगर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहुंची। जहां एमएलसी विरेंद्र सिंह ने रैली का स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में लखनऊ से आई कवित्री व्यंजना शुक्ला, अनामिका जैन, मध्यप्रदेश के धार से आए कवि संदीप शर्मा, सौरभ सुमन जैन ने कविताएं सुनाईं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता विरेंद्र सिंह, संचालन बबीता व सौरभ ने किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, वितुल जैन, नवनीत जैन, सचिन गोयल, अजय जैन, आशीष, सोनू, पुनीत, अंकुर अग्रवाल, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें