फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के आश्वासन पर धरना समाप्त

Sat, 05 Sep 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/ऊन। ऊन चीनी मिल पर भाकियू का बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मंाग को लेकर 18वें दिन चल रहा धरना समाप्त हो गया। ऊन चीनी मिल ने डायवर्जन का दस करोड़ रुपये का चेक दिए जाने व आगामी दस नवंबर तक बकाया गन्ने का भुगतान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ऊन चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान की माग को लेकर भाकियू का धरना आज 18वें दिन जारी रहा। शुक्रवार को सहारनपुर मंडल के गन्ना उपायुक्त डाक्टर वीवी सिंह व जिला गन्ना अधिकारी डा. अनिल भारती धरनास्थल पर पहुंचे।

चौधरी धारा सिंह मछरौली की अध्यक्षता में चले धरने में चीनी मिल ऊन की ओर दस करोड़ रुपये का डायवर्जन धनराशि के चेक का आश्वासन दिया तथा दस नवंबर तक मिल की बकाया धनराशि अदा करने का आश्वासन दिया। चीनी मिल व गन्ना अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने बेमियादी धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


 इस मौके पर एसडीएम ऊन रामावतार गुप्ता, तहसीलदार मदन सिंह राठौर, भाकियू नेता कुलदीप पंवार, देशपाल सिंह, रामेश्वर प्रधान, जगमेहर सिंह, महावीर सिंह, राकेश कुमार, सुभाष कुमार, समेत किसान मौजूद रहे। धरना संचालन भाकियू जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें