फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अधिकारी बनकर वसूली करने वाले दबोचे

Tue, 20 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करके तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


मामला रविवार रात का है । बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी वसीम ट्रक लेकर कांधला से बुढाना की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते बुलेरो सवार तीन लोगों ने खुद को सेलटैक्स के अधिकारी बताते हुए उसका ट्रक रुकवा लिया। उनसे पूर्व इन्होंने एक ट्रैक्टर ट्राली चालक को भी रोक रखा था और उससे ट्राली में लदे सामान के कागजात चेक कर रहे थे।

वसीम से भी ट्रक में लदे सामान के कागजात मंगाए। वसीम ने शक होने पर पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो अवैध वसूली करने में लगे तीनों लोग सकपका गए। 
विज्ञापन


बुलेरो सवार नितिन, सुशील और राजीव को पकड लिया तथा थाने लाकर पूछताछ की गई। मालूम चला कि तीनों आरोपी सेल्सटैक्स के फर्जी अधिकारी बनकर अक्सर माल वाहक वाहनों को रोकते थे और चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करते थे। थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ट्रक चालक वसीम की तहरीर पर धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें