फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस करोड़ 52 लाख की हुई वसूली

Thu, 24 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
बुुध्ावार को शामली स्थित स्टेट बैंक में नोट जमा करने के लिए लगी लाइन। संबंधित खबर पेज-4 पर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पाच सौ- एक हजार रूपए के नोट बिजली बिल मे जमाकरने का फरमान   बिजली विभाग के लिए लाभदायक साबित हुआ है। पिछले 13 दिन में बिजली विभाग की तिजोरी हाउसफुल हो गई है। जिले में  13 दिन में बिजली बकायादारो से दस करोड़ 52 लाख रूपए की वसूली होचुकी है। नोट बंदी आदेश वृहस्पतिवार को मध्यरात्रि तक आखिरी दिन होने से  बकायादारों की जिले के बिजली कार्यालयो पर भीड़ बढ़ सकती है।
विज्ञापन


पांच सौ- एक हजार रूपए की नोट  24 नवंबर तक लिए जाने का आदेश आने से बिजली विभाग की बकायादारों की धनराशि आने से तिजौरी भरनी शुरू होगई थी। पिछले 13 दिनों में जिले के शामली,कैैैैराना,कांधला, थानाभवन, व ऊन क्षेत्रों से दस करोड 52 लाख रूपए की वसूली होचुकी है। तथा 1132 बिजली बकायादारों के कनेक्शन काट दिए है।

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि  दस करोड 52 लाख की कुल  वसूली में  एक लाख  से अधिक के बारह बकायादारों से एक करोड़ 75 लाख रूपए की वसूली शामिल है। 34 लाख रूपए  के बकायादार उद्यमियों के बिजली कनेक्शन काटे गएहै।
विज्ञापन


उन्होने बताया कि वृहस्पतिवार की मध्य रात्रि बारह बजे तक बिजली बिल में  पाच सौ-एक हजार रूपए के नोट लिए जाने का अतिम दिन है। अंतिम दिन बिजली कार्यालयो में बकायादारो की भीड़ उमड़ सकती है। एक करोड रूपए के लगभग बिजली वसूली होसकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें