फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगाकर जगाई मतदान की अलख

Mon, 30 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। मतदाता जागरूकता अभियान 2017 के अंतर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। संचालन अनुराग शर्मा ने किया। शुभारंभ डीएम, सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिसमें जनपद के युवा छात्र-छात्रा, शिक्षक, पहलवान, बुजुर्ग महिला-पुरुष ने प्रतिभाग कर मतदान जागरूकता के प्रति उत्साह दिखाया। 
विज्ञापन


दौड़ का शुभारंभ शहर के ब्र्रिगेडयर होशियार सिंह इंटर कॉलेज से होकर गोहरनी, भैंसवाल, रामगढ़, मुंडेट नहर होते हुए झिंझाना रोड स्थित सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल पर जाकर संपन्न हुई। कॉलेज में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पंजीकरण किए गए। जिसमें जनपद के पांच सौ छात्र-छात्रा, शिक्षक-शिक्षिका और बुजुर्ग महिला-पुरुषों के साथ दिल्ली से आए कई पहलवानों ने भी प्रतिभाग किया। युवाओं को देश का कर्ज चुकाना है, अपना फर्ज निभाना है, के नारे
लगाते हुए सभी धावक जमकर दौडे़। 

शुभारंभ डीएम सुजीत कुमार, स्वीप प्रभारी सीडीओ यशु रुस्तगी ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से जनपद के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। दौड़ तीन श्रेणी में आयोजित की गई। जिसमें पांच किमी, 11 किमी और 20 किमी दौड़ का आयोजन हुआ। सड़कों पर जगह जगह प्रतिभागियों के लिए सहायता केंद्र व पेयजल व्यवस्था की गई।  
विज्ञापन


टोकन व्यवस्था और प्रतिभागी के पहुंचने का समय नोट करने के लिए टीम का गठन किया गया। पूरे मार्ग पर पुलिस बल और एंबुलेंस की व्यवस्था रही। रामगढ़ पांच किमी पर पेयजल व्यवस्था, 7 किमी भैंसवाल में टोकन और पेयजल व्यवस्था उसके बाद 11 किमी पर, 13 किमी पर, 17 किमी पर और 18.5 किमी पर इसी तरह की व्यवस्था रही।

इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर, डीआईओएस एमएस सिद्दीकी, एसडीएम एमपी सिंह, डीपीआरओ सतीश कुमार और कस्तूरबा गांधी व परिषदीय स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रहे। हॉफ मैराथन के युवा प्रतिभागियों को जब डीएम द्वारा स्टार्ट पाइंट पर पहुंचने के लिए कहा गया तो सब कॉलेज से बाहर स्टार्ट पाइंट पर पहुंच गए। अधिकारियों के झंडी दिखाने से पहले ही युवा दौड़ पडे़। जिसके बाद डीएम सुजीत कुमार व सीडीओ यशु रुस्तगी ने बचे हुए प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

पुरुषों में अजय, महिलाओं में सलौनी प्रथम
हाफ मैराथन में अजय कुमार प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय, विकास कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं में सलौनी प्रथम, कृष्णा द्वितीय, मंशादेवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में सीडीओ यशु रूस्तुगी ने 11 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता पर जोर दिया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले पुरुष, महिलाओं को सम्मानित किया गया गया। 881 प्रतिभागियों में से 381 प्रतिभागियों ने बीस किमी की हाफ मैराथन में हिस्सा लिया। इस मैराथन दौड़ में 31 महिलाओं, वरिष्ठ नागरिक, वरिष्ठ अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, परिषदीय ,कस्तूरबा गांधी के बच्चों, अध्यापिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें