शामली। जनपद में यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई हैं। जिले में 36 बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। बनाए गए परीक्षा केंद्रों के लिए 18 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। जिसके बाद आखिरी सूची जारी कर दी जाएगी। जिसमें जनपद के दोनों कक्षाओं में 24411 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
शनिवार को डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने बताया कि जनपद में पिछले वर्ष भी 36 परीक्षा केेंद्र बनाए गए थे। अबकी बार 34 केंद्र बन गए हैं। जिसमें वीवी इंटर कॉलेज शामली और जय सीता राम कॉलेज झिंझाना को किसी कारण सूची से बाहर कर दिया गया। जिसके बाद डीएम सुजीत कुमार ने 34 केंद्रों की एसडीएम एमपी सिंह द्वारा सभी कॉलेजों की 18 बिंदुओं पर जांच पूरी कर ली गई है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें दो परीक्षा केंद्र फिर से बढ़ाकर 36 केंद्र निर्धारित किए गए। जिसमें सरस्वती इंटर कॉलेज शामली व बलवंती देवी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर झिंझाना को बनाया गया।
बैठक के बाद परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। बताया कि जनपद में 36 केंद्रों पर 2017 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 13963 और इंटर में 10448 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे। वही निर्धारित किए गए केंद्रों पर आमजन से 18 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई है। जिसके बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। समय से आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की गई है।
जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की सूची
राजकीय इंटर कॉलेज कांधला, चौधरी मान सिंह इंटर कॉलेज कंडेला, इंटर कॉलेज खंद्रावली, एमएम कॉलेज ईशोपुर टील, बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज सिकंदरपुर झिंझाना, पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना, हिंदू इंटर कॉलेज कांधला, आर्य कन्या इंटर कॉलेज कैराना, आर्य वैदिक इंटर कॉलेज किवाना, जनता आदर्श इंटर कॉलेज मालैंडी, बिगे्रडियर होशियार सिंह शामली, देशभक्त इंटर कॉलेज शामली, इंटर कॉलेज एलम, वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली, नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज जलालाबाद, जनता इंटर कॉलेज लिसाढ, आरके इंटर कॉलेज शामली, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली, सरस्वती इंटर कॉलेज शामली, जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली, आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर, एलआर इंटर कॉलेज थानाभवन, किसान इंटर कॉलेज थानाभवन, एसडी कन्या इंटर कॉलेज भाजू माजरा, चौधरी धीरज सिंह इंटर कॉलेज गढी अब्दुल्ला, गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज जलालाबाद, केकेजीएस इंटर कॉलेज भैंसवाल, राजकीय यमुना खादर इंटर कॉलेज कमालपुर, आरएस इंटर कॉलेज झिंझाना, जय भारत इंटर कॉलेज चौसाना, जेएलएन इंटर कॉलेज पक्की गढी, डीएवी इंटर कॉलेज ऊन, वैदिक इंटर कॉलेज कुड़ाना, चौधरी अजब सिंह इंटर कॉलेज जसाला बनाए गए।