फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खातों में रकम आने के बाद ही खत्म होगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर बजाज शुगर मिल गेट पर चल रहे धरने को लेकर एडीएम संतोष कुमार सिंह ने किसानों और मिल प्रशासन के बीच समझौते का प्रयास किया। मिल प्रबंधन ने करीब 15 दिन का बकाया 40 करोड़ रुपये का भुगतान आठ अप्रैल तक करने का आश्वासन दिया लेकिन किसान नेताओं ने साफ कह दिया कि भुगतान खातों में पहुंचने तक धरना जारी रहेगा। यदि आठ अप्रैल तक भुगतान नहीं मिला तो 11 अप्रैल को महापंचायत होगी।
विज्ञापन


मंगलवार को बजाज शुगर मिल गेट पर चल रहा धरना 24वें दिन भी जारी रहा। एडीएम संतोष कुमार सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्ता कर धरना समाप्त करने की अपील की। किसानों ने भुगतान होने से पहले किसी भी हाल में धरना समाप्त करने से मना कर दिया। एडीएम ने किसानों व मिल प्रशासन के बीच वार्ता कराई। वार्ता के बाद मिल प्रशासन ने आठ अप्रैल को किसानों के खाते में लगभग 15 दिन का 40 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आश्वासन दिया, लेकिन किसान सहमत नहीं थे, उनका कहना था कि बकाया रकम खातों में आने से पहले यकीन करना संभव नहीं है इसलिए धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर लाल्ला ठाकुर, सौरम चौधरी, प्रभात चौधरी, मनोज कुमार, धीर सिंह, विनोद कुमार, फुरकान, अमरीश सैनी, रामनिवास, नबाव सिंह, सुभाष राणा, हरीराम, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
आठ तक भुगतान खातों में नहीं आया तो 11 को होगी महापंचायत
मिल प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने नौ अप्रैल को होने वाली महापंचायत को स्थगित करते हुए कहा कि आठ अप्रैल को यदि भुगतान उनके खाते में नहीं आता है तो यह महापंचायत 11 अप्रैल को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें