फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकारों ने निकाला जुलूस

Wed, 16 Mar 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली में मशाल जुलूस निकालते सर्राफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। केंद्र सरकार द्वारा सराफा कारोबारियों पर लगाई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 13वें दिन सर्राफा कारोबारियों ने दुकानें बंद करके धरना दिया। प. उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष ने नेतृत्व में सर्राफा व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन


सर्राफा व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में मंगलवार को भी कारोबार बंद रखा। शाम को पश्चिमी उत्तरप्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, शामली सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि संगल, श्रीमैढ क्षत्रिय राजपूत स्वर्णकार एकता कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष देवाशीष वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में  सर्राफा व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाला।

जुलूस बड़ा बाजार, गांधी चौक, सुभाष चौक, हनुमान रोड, मिल रोड होते हुए डीएम कैंप पर पहुंचा। जहां पीएम के नाम ज्ञापन डीएम ओपीवर्मा को सौंपा। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई एक्साइज ड्यूटी को समाप्त करने की मांग की है। प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी के काले कानून को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


मौके पर प. उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष धीमान, आशुपुरी, स्वर्णकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष  धर्मवीर सिंह, राजेश अग्रवाल, विकास,  मनोज, धन प्रकाश अमित कुमार, सुनील, मुकेश वर्मा, संजय, आशु, मनीष गोयल, अनिल, सुखवीर, अमरीश, कमल वर्मा, देवाशीष सन्नी वर्मा, प्रमोद वर्मा, जुगनू वर्मा, अश्वनी वर्मा, सूरज वर्मा, आशीष, बोबी वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें