शामली। भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला भाजपा चुनाव अधिकारी कमलावती की मौजूदगी में शुरू होगी।
जिला भाजपा कार्यालय में सुबह 11 बजे से लेकर शाम तक मंडल अध्यक्षों के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी रहेगी। सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मंडल अध्यक्षों की सूची का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के बाद मंडल अध्यक्षों के प्रत्याशियों की सूची का पैनल बनाकर प्रदेश हाईकमान को भेज दिया जाएगा। बीस दिसंबर के बाद मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा प्रदेश हाईकमान की ओर की जाएगी।
जिला चुनाव अधिकारी कमलावती अपने तीन दिन के प्रवास पर सोमवार को शामली आ रही हैं। बताया कि सोमवार से जिला कार्यालय मुंडेट कला में मंडल अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। शाम के समय दाखिल नामांकन पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया में राजेंद्र सिंह और पुनीत द्विवेदी उनका सहयोग करेंगे। 22 दिसंबर के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।