फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जल निकासी और नालों की सफाई न होने से बनी जलभराव की समस्या

विज्ञापन
शामली में दिल्ली रोड पर सीटी ग्रीन के सामने भरा पानी । संवाद
विज्ञापन
शामली। जल निकासी की व्यवस्था और नालों की सफाई न होने से जहां बारिश होते ही जलभराव की समस्या बन जाती है। वहीं सड़कें भी टूट रही हैं। कैराना और दिल्ली मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अधिकारियों का इस तरफ ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

शहर में जल निकासी की व्यवस्था पुराने समय की ही चली आ रही है। पालिका की तरफ से जल निकासी के लिए कोई योजना नहीं बनाई जा सकी है, जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। हल्की सी बारिश से सड़कें तालाब नजर आती हैं। शहर के कैराना मार्ग पर शिव मंदिर गुलजारी वाला से आगे और दिल्ली मार्ग पर सलेक विहार के निकट जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। वहीं नालों की सफाई न होने के कारण सड़कों पर पानी भरा रहता है। बारिश हुए एक सप्ताह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी सड़क किनारे गंदगी और जलभराव की समस्या बनी है, जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-ये बोले नागरिक
कार मैकेनिक अफसर का कहना है कि हल्की सी बारिश होने से जलभराव हो जाता है। नाले में गंदगी भरी होने से पानी सड़क पर भर जाता है। गाड़ी खड़ी न होने से ग्राहक नहीं आते।
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार का कहना है कि कैराना मार्ग पर बारिश में पानी भरने से लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। खासतौर से स्कूटी और साइकिल पर आने जाने वाले स्कूल के छात्र-छात्राओं को सड़क पर भने पानी से जाना पड़ता। इससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं।

मोमीन का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से हल्की बरसात में जलभराव की समस्या बन जाती है। वहीं नालों की साफ-सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। इसकी शिकायत पूर्व में डीएम और पालिका अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

-
कोट
शहरी क्षेत्र में कहीं पर जलभराव की समस्या है तो उसकी जानकारी कर जल्द ही समाधान कराया जाएगा। - विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें