फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से थाली तक पहुंचने में दो से तीन गुना हो रहे सब्जियों के दाम

विज्ञापन
शामली शिव चौक पर स्थित सब्जी की दुकान पर खरिदारी करती महिला - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
खेत से थाली तक पहुंचने में तीन गुना हो रहे सब्जियों के दाम
विज्ञापन

शामली। महंगाई बढ़ रही है और आम आदमी इससे जूझ रहा है। सब्जियों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन इसका फायदा किसानों को नहीं मिल रहा है। बिचौलियों की वजह से दामों में वृद्धि हो रही है। किसानों के खेत से थाली तक पहुंचने में सब्जी के दाम दो से तीन गुना तक बढ़ जाते हैं। ऐसे में किसान अपनी फसल का दाम कम मिलने से तो ग्राहक सब्जी महंगी होने से परेशान है।
सिंचाई की वजह से छूट रहे पसीने
सब्जी की खेती करने वाले किसानों को सब्जी उगाने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है। भीषण गर्मी में सूखती सब्जियों को समय पर पानी देकर तैयार करने में किसानों के पसीने छूट रहे हैं। बावजूद इसके किसानों की फसल बाजार में औने-पौने दामों में बिक रही है। किसानों की सब्जी पांच-दस रुपये प्रति किलो खेत से जा रही है। जबकि वही सब्जी बाजार में लोगों को दो से तीन गुने रेट पर मिल रही है। लौकी पांच रुपये प्रति किलो खरीदी जा रही है, जबकि बाजार में 15 रुपये से अधिक की बिक रही है।
विज्ञापन

सब्जियों का नहीं मिल रहा रेट, किसान परेशान
जलालपुर निवासी किसान बबलू सैनी ने बताया कि किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिलता। जबकि फुटकर बाजार में वही फसल अधिक दामों में बिकती है। इसमें आढ़ती की आढ़त और फुटकर व्यापारी का भाड़ा व मुनाफा जुड़ते ही दोगुनी हो जाती है।
किसान दर्शन सिंह ने बताया कि इस बार लहसुन की फसल की बुवाई में काफी नुकसान हुआ है। उनकी फसल करीब 15 रुपये किलो बिकी। जबकि फुटकर बाजार में दाम करीब 30 रुपये किलो हैं। आलू और पत्ता गोभी का भी यही हाल रहा।
विज्ञापन

पठानपुरा निवासी किसान नीरज का कहना है कि मिर्च की फसल 25 रुपये प्रति किलो बिकी है। जबकि फुटकर बाजार में कीमत 50 रुपये तक है। प्याज की फसल के दाम इस बार काफी गिर गए हैं। बाजार में 20 रुपये किलो है और उनकी फसल 10 रुपये किलो में बिकी है।
सब्जी किसान से खरीद बाजार में रेट
टमाटर 20 40
मिर्च 25 50
लौकी 05 15
आलू 11 24
प्याज 10 20
तुरई 10 20
गोभी 40 80
पत्ता गोभी 10 20
पालक 10 20
लहसुन 15 30
कद्दू 05 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें