फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 30 Mar 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेपल्स एकेडमी में चल रहे टैलेंट हंट थ्री क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को हरियाणा राइडर और दिल्ली फाइटर्स के बीच मैच हुआ। दिल्ली ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। जिसमें तरुण ने 41 और प्रशांत ने 34 रन बनाए। टीम ने 20 ओवर में 193 रन बनाए।
विज्ञापन


हरियाणा की ओर से तरुण ने दो विकेट लिए। जवाब में हरियाणा की टीम केवल 168 रन ही बना सकी। हरियाणा की तरफ से निशांत पुंडीर ने 49 और मयंक ने 16 रन बनाए। दिल्ली की ओर से तारिक चौधरी ने चार विकेट लिए। मेन ऑफ द मैच का खिताब तारिक चौधरी को दिया गया।

 प्रतियोगिता का दूसरा मैच उत्तराखंड लायंर्स और यूपी किंगस के बीच हुआ। जिसमें टास जीतकर उत्तराखंड की टीम ने फील्डिंग का निर्णय लिया। इस दौरान यूूपी की ओर से गुलजार ने 40 और सचिन ने 26 रन बनाए। जिसकी बदौलत टीम ने आठ विकेट खोकर 186 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से प्रदीप ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम केवल 148 रन ही बना सकी। जिसमें रणजीत सिंह ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। यूपी की ओर से सचिन ने दो विकेट झटके। इसमें मैन ऑफ द मैच का खिताब गुलजार को दिया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय शर्मा, मनीष शर्मा, गिरीश कुमार, विनय कुमार, हिमांशु, प्रताप सिंह, रचितमान, अमन चौधरी, मयूर खान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें