फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा नदी पुल के किनारे नहीं भरा गया गड्ढा

विज्ञापन
शामली मेरठ करनाल मार्ग के काठा पुल के बराबर में गड्ढा। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मेरठ- करनाल हाईवे पर स्थित काठा नदी के पुल की सड़क क्षतिग्रस्त होने से कई फिट गहरे गड्ढे को 24 घंटे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के अफसर नहीं भरवा पाए हैं। सड़क के गड्ढे के किनारे सिर्फ बालू और मिट्टी के भरे कट्टे रखवाकर औपचारिकता पूरी कर ली है।
विज्ञापन

मंगलवार को हाईवे पर काठा नदी के पुल की एक साइड की सड़क धंस जाने के बाद गहरा गड्ढा हो गया था। गड्ढे से पुल की लोहे की रैलिंग खत्म होने के बाद दीवार खिसक कर तिरछी हो गई है। जिला मुख्यालय से एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के अभियंता सतप्रकाश तिवारी को हाईवे में गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे, मगर एनएचआई की ओर से गड्ढे को नहीं भरा गया है। गड्ढे के पास बालू और मिट्टी के चंद कट्टे लगाकर अपने कार्य की इति श्री कर ली है। हाईवे निर्माण के बाद काठा नदी के पुल में यह दूसरा कट है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों की यह हीलाहवाली आने जाने वाले वाहनों पर भारी पड़ सकती है, चूंकि मेरठ-करनाल हाईवे पर हरियाणा-पंजाब से भारी वाहनों का आवागमन होता है। भारी वाहनों के आवागमन से आए दिन जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें