फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण पकड़ रहा रफ्तार, सैंपलों की जांच धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमण पकड़ रहा रफ्तार, सैंपलों की जांच धीमी
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। पिछले दो दिन से 100 के पार केस आ रहे हैं, लेकिन सैंपलों की जांच की गति वही पुरानी है। सैंपलों की जांच में कोई तेजी नहीं आई है। शासन से रोजाना 2100 सैंपल लेने का लक्ष्य जिले को मिला है। इसके सापेक्ष दो हजार के लगभग सैंपल लिए जा रहे हैं।
जिले में 15 दिन से कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिले में सक्रिय केस की संख्या 478 तक पहुंच चुकी है। शहर से लेकर गांव तक लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए शासन स्तर से ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच कराने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन जिले में जांच की गति वही पहले जैसी ही है। शासन से जिले को रोजाना 2100 सैंपल लेने का लक्ष्य मिला है। इनमें 1100 सैंपलों की आरटी पीसीआर जांच करानी होती है। बाकी सैंपलों की एंटीजन जांच करने की गाइडलाइन है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि जिले में रोजाना दो हजार के लगभग सैंपल लेकर कोरोना की जांच को भेजे जा रहे हैं। सैंपलों की जांच पहले की तरह ही चल रही है। शासन से सैंपलों की जांच संबंधी कोई नई गाइडलाइन नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएल-2 लैब में नहीं बढ़ी जांच की गति
शामली। जिले में सैंपलों की आरटी पीसीआर जांच के लिए जसाला में बीएसएल-2 लैब खोली गई है। इस लैब में 94 सैंपलों की ही रोजाना जांच हो पा रही है। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 200 सैंपलों तक जांच होने का दावा किया था। जिला नोडल अधिकारी डॉ. जगमोहन का कहना है कि बीएसएल-2 लैब में जल्द ही सैंपलों की जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें