फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर चल रहा किसानों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति पर चल रहा था किसानों का धरना
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊन। बकाया गन्ना मूल्स भुगतान की मांग को लेकर सहकारी गन्ना विकास समिति पर किसानों का धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों का आरोप था कि चीनी मिल प्रबंधन समय पर भुगतान नहीं कर रहा है और अब भी करीब 57 करोड़ रुपये किसानों पर बकाया है।
धरने के तीसरे दिन विद्युत विभाग के एसडीओ अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों ने उनसे जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने और सिंचाई के लिए प्रतिदिन 10 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। एसडीओ ने किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चीनी मिल की ओर से गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने किसानों से वार्ता की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 10 सितंबर तक 10 दिन का भुगतान कर दिया जाएगा। शेष भुगतान दिवाली से पहले किसानों को कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। धरने की अध्यक्षता मांगेराम पटनी ने की और संचालन अजय पिंडोरा ने किया। धरना-प्रदर्शन में जितेंद्र सिंह चेयरमैन, सोमपाल, नदीम, अरविंद, नरेंद्र माठियान, कुलबीर, जयवीर, राजेंद्र, सुभाष, नीरज पहलवान आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें