फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बनारस में ट्रक चालक का मिला शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिड़ाैली। क्षेत्र के गांव पटनी परतापुर के मजरे आनंदपुर निवासी ट्रक चालक कमल कुमार (25) का शव बनारस के लंका थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के निकट सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक बसपा के मेरठ-सहारनपुर के पूर्व मंडल प्रभारी अमन सिंह का बेटा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बनारस पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गांव में शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अमन सिंह ने बताया कि बनारस के लंका थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने दस बजे फोन पर बताया कि उनके पुत्र कमल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शव टोल टैक्स से पहले मिला है। शव के निकट ही उसके ट्रक में टायर भरे हुए हैं। सूचना मिलने पर मृतक के पिता अन्य परिजनों के साथ बनारस के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह उन्होंने बनारस पहुंचकर शव की पहचान कमल के रूप में की। शनिवर सुबह ट्रक चालक का शव गांव में पहुंचा। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अमन कुमार ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली निवासी व्यक्ति के ट्रक पर चालक के रूप में काम करता था। पुत्र ने उसे बताया था कि दिल्ली निवासी ट्रक मालिक फोन कर उसे जबरदस्ती अपने पास बुला रहा है। इसके बाद कमल ने बताया था कि वह दिल्ली से ट्रक में नए टायर लादकर बनारस जा रहा है। अगले दिन सुबह उसकी मौत होने की सूचना मिली। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें