फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली क्षेत्र में घर-घर हुआ कन्या पूजन

Mon, 10 Oct 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
religious - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। नवरात्र व्रत के मंडप में मां गौरी की विशेष पूजा और हवन अनुष्ठान के साथ दुर्गाष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मां दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन


रविवार को नवग्रह, सर्वदेवता, मां दुर्गा पूजन, श्रीदुर्गा सप्तशती पाठ, चालीसा, स्त्रोत, स्तुति के साथ हवन किया गया। मां दुर्गा की आरती कर नौ कन्याओं को भोजन कराया गया। शहर के करनाल रोड- पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकुंभरी देवी मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, हनुमान धाम, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला शिवालय, मोहल्ला रेलपार में शिवदुर्गा मंदिर, टंकी रोड माता वैष्णो देवी मंदिर, राजो मोहल्ला में मां बाला सुंदरी मंदिर में मां गौरी की पूजा की गई। शहर के पुरानी सब्जी में मां शाकुंभरी देवी मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। 

उधर, कैराना रोड गगन विहार में जाहरवीर गोगा मंदिर में नारायणी वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में पंडित विपिन भारद्वाज ने सर्व कल्याणी नवदुर्गा पूजन महोत्सव में श्रीदुर्गा सप्तशती कथा सुनाई। मौके पर आशीष देशवाल, राकी अंकित बालियान, विनोद लाटियान रविंद्र शर्मा, अंकित खेवाल, दिनेश शर्मा, आदर्श तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन


कन्याओं को पड़ा टोटा ः श्री दुर्गा नवरात्र व्रत परायण के मौके पर लोगों को कन्याओं के महत्व की जानकारी होती है। नवरात्र व्रत परायण में सुबह सुबह कन्याओं का टोटा पड़ गया। लोगों कन्याओं को घर-घर तलाश किया और पूजन कर भोजन कराकर दक्षिणा करके विदा किया गया।

अष्टमी पर महागौरी की पूजा 
कैराना। बनखंडी महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा के आठवें दिन मां दुर्गा की आठवीं शक्ति का पूजन किया गया। रुद्राभिषेक आचार्य अंकित नौटियाल और प्रवीण रणकोटी द्वारा विधि विधान के साथ कराया गया।कथा व्यास पंडित मनोज नौटियाल ने बताया कि मां दुर्गा जी की आठवीं  शक्ति का नाम महागौरी है। इनका वर्ण पूर्णतय गौर है। मां महागौरी का   ध्यान स्मरण पूजन आराधना भक्तों के लिए कल्याणकारी है। ये मनुष्यों कर वृत्तियों को सत की और प्रेरित करके असत का विनाश करती है। इस अवसर पर पंडित विरेंद्र वशिष्ठ, अनिल, दामोदर सैनी, राकेश आर्य, राजेंद्र गर्ग के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें