फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितना परिश्रम करोगे, उतनी प्रतिभा निखरेगी : सुरेश राणा

विज्ञापन
रोजगार मेले का फीता काट कर शुभारंभ करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जितना परिश्रम करोगे, उतनी प्रतिभा निखरेगी : सुरेश राणा
विज्ञापन

शामली। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने युवाओं से कहा कि जितना परिश्रम करोगे उतनी ही प्रतिभा निखरेगी। जीवन में परिश्रम से कभी मत भागना। अपने माता-पिता व अपने जनपद का नाम रोशन करना है।
कैबिनेट मंत्री बुधवार को थानाभवन में आयोजित रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन में कोई भी शुरुआत छोटी नहीं होती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पारदर्शी व्यवस्था लागू कर पांच लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले के साथ अभ्यर्थियों की कैरियर काउंसिलिंग भी की गई। रोजगार मेले में नवभारत फर्टिलाइजर, एकेएस जॉब प्राइवेट लिमिटेड, एसआईएस कंपनी, निकिता पेपर मिल, अमर स्पिलिंट, अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मित्रा आदि कंपनियों ने तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, अप्रेंटिस, डिलीवरी ब्वॉय, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, गार्ड आदि पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से 148 अभ्यर्थियों का चयन किया। मेले में 237 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। चयनित अभ्यर्थियों में से ललित कुमार, दीपांशु प्रजापति, गौतम कुमार, जॉनी कुमार व रोहित कुमार को कैबिनेट मंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपे। जिला रोजगार सहायक अधिकारी डॉ. सोनाली सिंह, प्रबंधक अतुल ज्ञानचंद, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

शामली रोजगार मेले में अभ्यर्थियों के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें