फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, उमस ने किया परेशान

विज्ञापन
शामली मौसम में छाए बादल। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। चार दिन की बारिश के बाद बृहस्पतिवार को फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक बादल छाए रहे। मौसम में उमस बनी रही और शाम के चार बजे के बाद तेज धूप निकली। दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

रविवार को मानसून सक्रिय हो जाने के बाद दिन और रात का तापमान घटना शुरू हो गया। बुधवार को 13 घंटे की बारिश बंद होने के बाद आकाश में बादल छाए रहे। बृहस्पतिवार को दिन निकलने से लेकर दोपहर बाद तक आकाश में बादल छाए रहे। शाम चार बजे के बाद बादल छटने लगे और तेज धूप निकली। पिछले 24 घंटे में तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई।
रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 31, रात का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा एवं मुजफ्फरनगर के प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अभी मौसम सामान्य नहीं हुआ है। बारिश अगले आठ दिन तक रुक रुककर होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें