फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रबुद्ध सम्मेलन में गूंजा ब्राह्मण समाज की एकजुटता का संदेश

Sun, 25 Oct 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर के मैरिज होम में रालोद द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मौजूद अतिथि। आयोजक
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में शहर के मैरिज होम में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। सम्मेलन में ब्राह्मण समाज की एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने कहा कि प्रबुद्ध समाज का साथ मिलने से राष्ट्रीय लोकदल को मजबूती मिलेगी। उत्तर प्रदेश में जिस भी पार्टी को इस समाज का समर्थन मिला, उसने सत्ता में अपनी मजबूत जगह बनाई। उन्होंने कहा कि इसी समाज ने कांग्रेस को दोबारा मजबूत किया, बसपा और समाजवादी पार्टी को सत्ता तक पहुंचाया और भाजपा को शीर्ष पर पहुंचाने में भी भूमिका निभाई।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि हम भगवान परशुराम के वंशज हैं। भगवान परशुराम ने किसानों और मजदूरों के हितों के लिए 17 बार पृथ्वी को खाली कर दान में देने का कार्य किया। वहीं, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ने जमींदारी प्रथा समाप्त कर किसानों और मजदूरों का सम्मान बढ़ाया।
विज्ञापन

सम्मेलन में विधायक प्रसन्न चौधरी, अशरफ अली खान, प्रबुद्ध कुमार, राव अब्दुल वारिस, सांसद चंदन चौहान, तरसपाल मलिक, चौधरी वाजिद अली और पंडित प्रेमकिशोर कोठारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने की, जबकि संचालन योगेश भभीसा ने किया। इस दौरान सत्यप्रकाश कौशिक, नीरज वशिष्ठ, शिवकुमार शर्मा, देवानंद गौड़, शिवम शर्मा, विकास धीमान, अशोक वशिष्ठ और सुरेंद्र शर्मा, राजन जावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें