फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रात में हुई बारिश, दिन में निकली धूप से पारा चढ़ा

Sun, 09 Aug 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में धूप से बचाव के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में शुक्रवार रात झमाझम बारिश हुई। सुबह बादल छाए रहे और दोपहर में तेज धूप निकली। मौसम में बदलाव आते ही अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। तापमान बढ़ने से लोग गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात में जिले में रुक-रुककर कर चलती रही। सुबह पांच बजे बारिश थमी। इसके बाद बादल छाए रहे। बादलों को देखकर बारिश होने के आसार बने थे लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर में तेज धूप निकली। धूप के साथ मौसम में उमस बनने से लोग पसीने की चिपचिपाहट वाली गर्मी में परेशान रहे। धूप निकलने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी हुई।
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 32 जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह को बादल छाने और दोपहर में धूप निकलने के आसार है। सोमवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं, कांधला क्षेत्र के गांव जिड़ाना में सड़क किनारे खड़ा गूलर का बड़ा पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। पेड़ गिरने की तेज आवाज से आसपास के ग्रामीणों में हलचल मच गई। हादसे के समय पेड़ के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें