शामली। जिले में बारिश थमने के बाद बुधवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली। गर्मी व उमस के चलते अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
जिले में दो दिन तक बारिश हुई। बुधवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली। धूप निकलने के साथ ही मौसम गर्म हो गया। गर्मी के साथ उमस बनने से लोग पसीने से तरबतर रहे। पंखे व कूलर में भी पसीने की चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर के समय लोग सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए नजर आए।
धूप निकलने पर अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 35 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि सुबह को बादल छाने और दोपहर में धूप निकलने के आसार है।