भारत विकास परिषद द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम में तीज क्वीन को सम्मानित करते हुए। संगठन
शामली। भारत विकास परिषद शामली मानव शाखा की ओर से हनुमान धाम रोड स्थित रेस्टोरेंट में हरियाली तीज महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। हरियाली तीज का खिताब वीणा अग्रवाल को मिला।
कार्यक्रम में डॉ. अजय चौधरी ने तंबोला कराया, जबकि डॉ. राजेंद्र गोयल ने हरियाली तीज पर प्रश्न मंच कराया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रांत में विकास रत्न बनने पर विपुल जैन का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में वीणा अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। अनिता बंसल को भी सम्मानित किया गया। शुभारंभ संरक्षक विजय गर्ग पूर्व पुलिस महानिरीक्षक, विपुल जैन, डॉ. राजेंद्र गोयल और अशोक ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर वित्त सचिव मनोज शर्मा, शशि गोयल, सरोज तोमर, सुनील अरोड़ा, राजेश बंसल, चैतन्य शर्मा, रवि संगल, अखिल गोयल, गौरव गोयल, अतुल गोयल रहे। संचालन शाखा सचिव प्रदीप संगल ने किया।