फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने अपर आयुक्त से की शिकायत, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासदों ने अपर आयुक्त से की शिकायत
विज्ञापन

शामली। नगर पालिका शामली की 22 दुकानों का आवंटन बिना नीलामी के किए जाने के मामले में सभासदों ने सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त को शिकायत करते हुए प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। सभासदों ने सांसद प्रदीप चौधरी को भी प्रकरण से अवगत कराया है।
विज्ञापन

पालिका के वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय, सभासद के पति निशिकांत संगल समेत चार सभासदों ने पांच दिन पहले नई मंडी के सामने प्रथम तल की 22 दुकानों के बिना नीलामी के आवंटन करने का आरोप लगाया था। तीन दिन पहले लखनऊ में सभासदों ने इस मामले की शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, नगर विकास राज्यमंत्री महेशचंद गुप्ता को प्रकरण से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार को सभासद अनिल उपाध्याय व निशिकांत संगल ने सहारनपुर में अपर आयुक्त देवेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर प्रकरण से अवगत कराते हुए शिकायती पत्र दिया। इसके बाद गंगोह में सांसद प्रदीप चौधरी से मिलकर उन्हें भी शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सभासदों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह को भी शिकायती पत्र दिया है। सभासदों का कहना है कि इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए और जो भी दोषी हो, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें