फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उद्योग और व्यापार बंधु की बैठक में गूंजे जाम और पार्किंग के मुद्दे

Tue, 20 Jan 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली विकास भवन में आयोजित बैठक में मौजूद उद्यमी व अ​धिकारी । सूचना विभाग - फोटो : credit
विज्ञापन
शामली। जिला उद्योग और व्यापार बंधु की बैठक में शहर में जाम से लेकर औद्योगिक क्षेत्र में नालों की सफाई नहीं होने का मुद्दा जोर-शोर से उठा। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र के नाले की सफाई कराने, स्वास्थ्य, बिजली, शहर में मल्टी लेवल पार्किंग बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को विकास भवन के सभाकक्ष में डीएम अरविंद कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक में लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि शामली औद्योगिक क्षेत्र से लेकर पूर्वी यमुना नहर तक नए नाले के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार किया जाए और नाले की सफाई कराई जाए। नए नाले का निर्माण, लावण्या होटल के बाहर खराब सड़क व भरे पानी की निकासी कराने तथा बंद पड़ी 220 केवीए से एक औद्योगिक लाइन को चालू कराने तथा नई बिजली लाइन बनाने की मांग की।

उद्यमियों ने कहा कि शामली में ईएसआईसी बहुत समय पूर्व लागू हो गया था, किंतु उसका हॉस्पिटल शामली में आवंटित नहीं हुआ है। बैठक में उद्यमी आलोक जैन, सार्थक गोयल, वेद प्रकाश आर्य, आशीष अग्रवाल, अमित जैन, तुषार कुच्छल, अभिनव बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पार्किंग की मांग उठाई
जिला व्यापार बंधु की विकास भवन में हुई बैठक में जाम का प्राय बनीं ई-रिक्शाें का रूट विकास भवन और शामली कलक्ट्रेट कार्यालय की ओर से तय करने का मुद्दा उठाया गया। बैठक में मंगलवार एवं शनिवार के दिन हनुमान धाम के बाहर अत्यधिक भीड़ एवं वाहनों की व्यवस्थित मल्टीप्लेक्स पार्किंग और हनुमान धाम पर ट्रैफिक पुलिस लागू करने की मांग की गई। रात में शामली में बाईपास की उपलब्धता होने के बावजूद भी भारी मालवाहन एवं ट्रकों की शहर के अंदर से निकासी पर रोक लगाने के मुद्दे उठाए गए। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, अनुराग जैन, संजीव कुमार, राहुल गोयल, पवन संगल आदि व्यापारी, सीडीओ विनय कुमार, जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक रविंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक में ये मुद्दे भी रहे

: औद्योगिक क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती बंद हो।
: जीएसटी की विसंगतियों को दूर किया जाए।
: मिल से निकलने वाली छाई से निजात दिलाई जाए।
: अतिक्रमण से भी निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें