शामली/ऊन। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने बुधवार को भी हड़ताल रख उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। शामली और ऊन में वकील हड़ताल पर रहे। हालांकि कैराना में वकीलों ने काम किया।
गत 29 अक्टूबर को गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर हड़ताल रखी। बुधवार को ऊन तहसील में अधिवक्ताओं ने बैठक कर लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान में बार महासचिव अमित सरोहा, सुरेंद्र, जुनैद, तसव्वर, अनुज शर्मा, जोगिंदर, सोनू कल्याण, यशवीर आदि अधिवक्ता शामिल रहे। शामली बार अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि आगामी आदेशों तक हड़ताल जारी रहेगी। बैठक कर शामली में भी वकीलों ने लाठीचार्ज की निंदा की।