फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चार घंटे गुल रही 22 कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र आदर्श मंडी, झिंझाना रोड की क्षतिग्रस्त केबिल को बदलने का कार्य बुधवार को किया गया। इसके कारण शहर की 22 कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति करीब साढ़े चार घंटे तक गुल रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिलेभर में बिजली लाइनों को दुरस्त करने का कार्य चल रहा है। नई लाइन भी डाली जा रही है। समय-समय पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को शहर में झिंझाना रोड पर क्षतिग्रस्त बिजली की केबिल को बदलने का कार्य किया गया। इसके चलते रेलपार, माजरा रोड, जाट कॉलोनी, नया बाजार, बड़ा बाजार, टंकी कॉलोनी, मिल रोड, तालाब रोड, हरदेव नगर, खुशहाली बिहार, विवेक विहार, टंकी रोड, बड़ी मोहल्ला ब्राह्मण, ओम विहार, पंसारियान, राजो मोहल्ला, पंजाबी कॉलोनी, मेरठ रोड, तहसील, अटल बिहार, टीकाराम कॉलोनी, कुड़ाना रोड, शिव चौक की आपूर्ति बाधित रही। रेलपार कॉलोनी के मनोज, सविता ने कहा कि आए दिन आपूर्ति गुल रहने के कारण लोगों को परेशानी होती है। बिजली विभाग दो या तीन घंटे का कहकर 6 से 7 घंटे आपूर्ति बो गुल रखता है।
टंकी रोड के रहने वाले सादिक ने कहा कि आपूर्ति गुल रहने के कारण पानी की आपूर्ति भी नहीं मिल सकी, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ा।
जेई सौरभ कुमार का कहना है कि जल्द ही जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए ही कार्य कराए जा रहे हैं ताकि भविष्य में उन्हें बिजली कटौती से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें