फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश में कब्जा की गई भूमि सरकारी निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। सरकारी भूमि को भूमाफिया द्वारा बेचने के मामले में राजस्व टीम और नगर पंचायत पैमाइश करने पहुंची। पैमाइश में भूमि सरकारी निकली। पैमाइश के बाद से भू माफियाओं में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि थानाभवन मंडी समिति के सामने मौजूद अशरफिया कॉलोनी में सरकारी रठान की जमीन को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद पैमाइश की गई तो राठान का खसरा न 1677 सरकारी भूमि पाई गई है। इस भूमि पर 1230 मीटर पर अनाधिकृत निर्माण कर लिया गया है।
वहीं सरकारी भूमि पर ही कॉलोनी काटने वालों ने रास्ता भी बना दिया है। भूमाफिया अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए सांठगांठ करने में जुटे हैं। नगर पंचायत लिपिक संजय कुमार ने बताया कि भूमि पर अवैध निर्माण एवं भूमि को बेचना पाया गया है नगर पंचायत ने पैमाइश करा ली है आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।
विज्ञापन

कब कसेगा सरकार का शिकंजा
रठान की करीब पौने दो बीघा जमीन को नगर पंचायत में दखल रखने वाले जनप्रतिनिधियों ने घालमेल करके मोटे पैसों में बेच डाला है। करोड़ों की है सरकारी जमीन पर अब अवैध निर्माण भी किया गया है। प्लाट काटने वाले भू माफियाओं ने फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा भी किया है। फर्जी तरीके से बैनामा करने वालों पर आज तक कोई शिकंजा नहीं कसा। भूमि बेचने वालों में कई लोग नगर पंचायत में जनप्रतिनिधि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें