गढ़ीपुख्ता (शामली)। गांव कैलशिकारपुर में मजदूर मोनू ने कर्ज से परेशान होकर रविवार की रात फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी भी उससे नाराज होकर अपने मायके गई हुई थी, जिसकी वजह से वह परेशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव कैलशिकारपुर निवासी मोनू (32) पुत्र हरवीर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के भाई सोनू ने बताया मोनू कर्ज से काफी परेशान था। लोगों के अलावा बैंकों से भी उसने रुपये लिए हुए थे। उधार नहीं चुका पाने की वजह से काफी परेशान रहने लगा था। इसी वजह से देर रात मोनू ने कमरे में छत से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे भी है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।