फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बड़ौत से हटाए जाने वाले तीन गांवों का मुद्दा गरमाया

Sun, 21 Sep 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पूर्वी यमुना नहर की 203 किमी लंबाई और चार जिले शामली, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद होने के बावजूद, बागपत खंड नया बन जाने के बाद शामली जिले के एलम, नाला और कांधला गांव बड़ौत जिलेदारी में शामिल कर दिए गए।किसानों का कहना है कि इससे उन्हें सिंचाई और पानी की व्यवस्था में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शामली कलक्ट्रेट में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में नाला गांव के किसान सुनील पंवार ने यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि पूर्वी यमुना नहर और रजबहा टूट जाने के बाद, किसानों को बड़ौत जिलेदारी और बागपत खंड में पानी बंद करवाने के लिए सिंचाई विभाग के अफसरों पर दबाव बनाना पड़ता है।
किसानों की सुनवाई न होने पर कई बार उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुनील पंवार ने एलम, कांधला और नाला गांव को बड़ौत जिलेदारी से हटाकर कांधला जिलेदारी में शामिल करने की मांग की थी। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने मामले की सुनवाई करते हुए, पूर्वी यमुना नहर खंड, शामली के अधिशासी अभियंता विवेक कुमार को तलब किया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि एलम, नाला और कांधला को बड़ौत जिलेदारी से हटाकर कांधला जिलेदारी में शामिल करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाए।
पूर्वी यमुना नहर का जाल, चार जिले और तीन खंड
शामली। पूर्वी यमुना नहर की लंबाई 203 किमी है, जो चार जिले सहारनपुर, शामली, बागपत और गाजियाबाद में फैली हुई है। सहारनपुर-शामली और बागपत खंड में कुल 13 जिलेदारी हैं, जिनमें शामली जिले में शामली, कांधला, लालूखेड़ी, जौला, बागपत में बड़ौत और डौला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें