फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धार्मिक स्थल में मांस रखने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Sun, 21 Sep 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना में पुलिस मुठभेड़  में घायल आरोपी इमरान। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
शामली/झिंझाना। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव पटनी परतापुर स्थित धार्मिक स्थल में शिवलिंग पर मांस रखने का आरोपी इमरान एसओजी और झिंझाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए। आरोपी ने गांव दूधली में दुकान से मांस खरीदा था और रात में मंदिर में रखकर भाग गया था।
विज्ञापन

गांव पटनी परतापुर में स्थित धार्मिक स्थल में शिवलिंग पर मांस के टुकड़े मिले थे। शुक्रवार सुबह को श्रद्धालु जब पूजा अर्चना के लिए गए तो इसकी जानकारी मिली। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव पटनी परतापुर के धार्मिक स्थल में शिवलिंग पर मांस रखने वाला आरोपी वेदखेड़ी मोड़ से बीवीपुर जाने वाले रास्ते पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। इस सूचना पर थाना झिंझाना पुलिस और एसओजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद इमरान निवासी गांव पटनी परतापुर थाना झिंझाना बताया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी पेड़ों की लकड़ी काटने का काम मजदूरी पर करता है।
एसपी ने बताया कि आरोपी इमरान ने पूछताछ में बताया कि उसने मांस को निकट के गांव दूधली से खरीदा था। उसके पैर में चोट लगी है और मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसे सपने में दिखाई दिया था कि अगर वह मंदिर में मांस चढ़ाएगा तो उसकी बीमारी दूर हो जाएगी।
आरोपी से पूछताछ में इस मामले में अभी अन्य किसी व्यक्ति के संलिप्त होना सामने नहीं आया है, लेकिन गंभीर मामला होने के कारण गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें