फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं के पलायन का मुद्दा बनेगा बड़ा विवाद

Wed, 01 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली।
विज्ञापन
Kairana pain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने हिंदुओं के पलायन का जो मुद्दा उठाया है, वह बड़ा विवाद बन सकता है। बयान को लेकर कैराना कस्बे में तरह तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, मंगलवार को सांसद ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके कैराना की स्थिति से अवगत कराया। माना जा रहा है कि जून माह के अंत तक केंद्रीय गृहमंत्री का शामली जिले में आगमन हो सकता है। 
विज्ञापन


सांसद हुकुम सिंह ने मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्हें बताया कि कैराना और शामली में कानून व्यवस्था एकदम चौपट है। रंगदारी, लूट और अन्य आपराधिक वारदातों के कारण पैदा हुए आतंक और भय के माहौल की वजह से दो साल के भीतर कैराना से 250 लोग पलायन कर चुके हैं, जिसमें सर्वाधिक संख्या वैश्य और कश्यप समाज के लोगों की है। व्यापारियों ने पलायन करके अपने मकान और प्रतिष्ठान कौड़ियों के दाम में बेच दिए।

वहीं, देहात क्षेत्र में कश्यप समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार में पुलिस प्रशासन ढुलमुल रवैया अपना रहा है, जिससे गांवों में बहु बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी डाक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि जून के अंतिम सप्ताह में राजनाथ सिंह शामली जनपद में आ सकते हैं। 
विज्ञापन


सपाइयों ने की बयान की निंदा 
कच्ची गढ़ी में सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चौधरी मुनव्वर जंग के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उसमें सांसद हुकुम सिंह के बयान की कड़ी निंदा की गई। मुनव्वर जंग ने कहा कि भाजपा नेता जिले का माहौल बिगाड़ने की मंशा से ऐसे भड़काऊ बयान दे रहे हैं। बैठक में जबर सिंह कश्यप, सऊद खान, सद्दाम, खलील अंसारी, राधेश्याम सैनी, महेंद्र सैनी, अनिल वर्मा, शिवचरण वर्मा, नदीम, चंद्रभान कश्यप, शाहजेब और शकील कुरैशी आदि मौजूद रहे।

भाजपा का दावा, सार्वजनिक करेंगे सूची 
पलायन करने के बयान को लेकर विवाद गरमाने लगा है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने सांसद के बयान पर पलटवार करके कहा कि भाजपा सांसद कश्यप और मुसलिमों में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा था कि सांसद को पलायन करने वाले लोगों की सूची सार्वजनिक करनी होगी। इस पर सांसद हुकुम सिंह का कहना है कि जल्दी ही यह सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी। 

निंदनीय है सांसद का बयान
बसपा नेता कंवर हसन का कहना है कि सांसद हुकुम सिंह का बयान निंदनीय है। विस चुनाव के नजदीक आने पर उनका बयान महज राजनीतिक है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें